Thursday, February 6, 2014

Animal senses death/sickness better than human being. BETTER SENSE.

DEATH IS NO DEATH

मृत्यु के पूर्वाभास से जुड़े निम्नलिखित संकेत व्यक्ति को अपना अंत समय नजदीक होने का आभास करवाते हैं।
1. समय बीतने के साथ अगर कोई व्यक्ति अपनी नाक की नोक देखने में असमर्थ हो जाता है तो इसका अर्थ यही है कि जल्द ही उसकी मृत्यु होने वाली है. क्योंकि उसकी आंखें धीरे-धीरे ऊपर की ओर मुड़ने लगती हैं और मृत्यु के समय आंखें पूरी तरह ऊपर की ओर मुड़ जाती हैं।

2. मृत्यु से कुछ समय पहले व्यक्ति को आसमान में मौजूद आकाशीय पिँड खंडित लगने लगते हैँ। व्यक्ति को लगता है कि सब कुछ बीच में से दो भागों में बंटा हुआ है, जबकि ऐसा कुछ नहीं होता।

3. व्यक्ति को कान बंद करने के बाद सुनाई देने वाला अनाहत नाद सुनाई देना बंद हो जाता है,
4. व्यक्ति को हर समय ऐसा लगता है कि उसके सामने कोई अनजाना धुंधला सा चेहरा बैठा है।

5. अगर मृत्यु हस्त नक्षत्र मेँ होने वाली हो तो अंत समय नजदीक आने पर एक पल के लिए व्यक्ति की परछाई उसका साथ छोड़ जाती है।

6. जीवन का सफर पूरा होने पर व्यक्ति को अपने मृत पूर्वजों के साथ रहने का अहसास होता है। किसी साये का हर समय साथ रहने जैसा आभास व्यक्ति को अपनी मृत्यु के दो-तीन पहले ही होने लगता है।

7. मृत्यु से पहले मानव शरीर में से अजीब सी गंध आने लगती है, जिसे मृत्यु गंध का नाम दिया जाता है।

यहाँ क्लिक करेँ  Cat predicts 50 deaths In nursing home

8. दर्पण में व्यक्ति को अपना चेहरा ना दिख कर किसी और का चेहरा दिखाई देने लगे तो स्पष्ट तौर पर मृत्यु 24 घंटे के भीतर हो जाती है।

9. अगर आपके दोनोँ स्वर चलने लगेँ तो आपका अंत समय नजदीक है ये मानकर चलना चाहिए, व्यक्ति का हमेशा एक ही स्वर चलता है, अपनी नासिका के नीचे अपनी तर्जनी अंगुली पानी से भिगोकर रखेँ, आपको केवल एक ही नासिका छिद्र से ही वायु प्रवाह अनुभव होगा, इसे ही स्वर चलना कहते हैं। परन्तु मृत्यु के समय दोनोँ स्वर चलने लगते हैँ। नासिका के स्वर अव्यस्थित हो जाने का लक्षण अमूमन मृत्यु के 2-3 दिनों पूर्व प्रकट होता है।
शास्त्रोँ मेँ ५० प्रकार के मृत्यु पूर्वाभास बताए गए हैँ।

No comments:

Post a Comment